सिवान: जेडए इस्लामिया पीजी कालेज में मनी भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित जेडए इस्लामिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में रविवार को भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए शासी निकाय के सचिव जफर अहमद गनी ने कहा कि भिखारी ठाकुर समन्वय के प्रतीक थे। सामाजिक समरसता में उनका विश्वास था। उनका विचार आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर हिंदी विभाग के प्रो. अशोक प्रियंवद ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने धर्म और संस्कृति की आड़ में पनप रही सामाजिक विसंगतियों, जातीय भेदभाव एवं पाखंड के विरुद्ध जन आंदोलन का सूत्रपात किया था जो वाचिक और देशज परंपरा से जुड़ी हुई थी। दुर्भाग्य से आज का सांस्कृतिक वातावरण ऐसे विचार के लिए दमघोंटू साबित हो रहा है।

प्रो. जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर प्रस्तुत अपने शोध पत्र में कहा कि वे समाज सुधार के पक्षधर थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. नाहिदा खातून ने कहा कि उनके साहित्य में नारी जीवन के दुख की अभिव्यक्ति हुई है। उन्होंने बेमेल विवाह, बाल विवाह, विधवा विवाह तथा सामंती उत्पीड़न की सिसकियों को स्वर दिया है। उन्होंने रंगमंच के स्थापित मानदंडों को तोड़ कर उसे जनोन्मुख स्वरूप प्रदान किया। समारोह में प्रो. शौकत अली खान, प्रो. तारिक महमूद खान, प्रो. आनंद भूषण, प्रो. विवेकानंद पांडेय, तौहिद अंसारी, छात्रा नुसरत जहां, किरण कुमारी, समीमा खातून, आलिया परवीन, शबनम खातून, निकिता कुमारी, सानिया आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। समारोह का संचालन प्रो. सेराज खान और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुरेंद्र कुंवर ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024