परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत चुनाव को ले प्रशासन शनिवार की रात्रि से ही एक्शन मोड में दिखी। शनिवार की शाम होते ही पुलिस विभिन्न जगहों पर कैंप करने लगी। इस दौरान चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशियों के समर्थक पुलिस को देख भागने लगे। इस दौरान पुलिस दो-चार लोगों को हिरासत में ले ली। इससे प्रत्याशियों के समर्थकों में दहशत का माहौल कायम हो गया।
रविवार की सुबह में पुलिस पदाधिकारियों की गाड़ी सायरन बजा विभिन्न बूथों का जायजा लेती देखी गई। पुलिस को देख शरारत तत्व में दुबके रहे। इस दौरान एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, दरौली सीओ अरविंद प्रसाद सिंह, दरौली बीडीओ अभिषेक चंदन, पीजीआरओ अभिषेक कुमार चंदन, इंस्पेक्टर मैरवा सुदर्शन राम, स्थानीय बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ शंभूनाथ राम कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी विभिन्न बूथों का जायजा लेते रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…