परवेज अख्तर/सिवान: संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की जयंती शहर के टाउन हाल में रविवार को समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गणिनाथ की वैदिक परंपरा से पूजा अर्चना की गई। साथ ही समाज हित में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता ने की। समारोह के दाैरान समाज के उत्थान पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही साथ कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए समाज को जागरूक करने की अपील की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन सम्राट रमेश सजल की प्रस्तुति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। मौके पर नगर सभापति सेंपी देवी, वरिष्ठ नेता विद्या विनोद, नगर पार्षद गायत्री देवी, कोषाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मुनुक कुमार, सूरज कुमार, मनीष कुमार, कैलाश कश्यप सन्नी गुप्ता, चंदन कुमार उर्फ बंटी, हलवाई गणेश साह,संजय साह, मनोज कुमार, प्रभु, अंकित कुमार, विजय प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…