सिवान: महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के समीप पोस्ट आफिस के पास शनिवार की देर शाम महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली निवासी रमेश साह गोंड के पुत्र 18 वर्षीय विकास कुमार साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ सुनील कुमार, सीडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सहित आला अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। बताया जाता है कि विकास कुमार जेपी चौक पर मेला देखने गया था। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने मेला से खींचकर उस पर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ विकास को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर को देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसी कैमरा की जांच की जा रही है।

जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार की सुबह मृतक के स्वजन शव को घर के दरवाजे पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इसके बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और स्वजनों को समझा बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। मृतक का भाई गुड्डू साह ने बताया कि वह दो भाई एवं एक बहन हैं। विकास दिल्ली में रहकर काम करता था। रक्षाबंधन में ही दिल्ली से घर आया था। शनिवार को वह और उसका भाई विकास तीन बजे तक नाश्ते का ठेला लगाए हुए थे। तीन बजे के बाद दोनों अखाड़ा जुलूस मेला में शामिल होने पहुंचे। देर शाम उसे सूचना मिली कि उसके भाई को चाकू मार दिया गया है। इसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026