परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के आकोपुर बड़ही टोला मोड़ के समीप कुत्ता को बचाने के दौरान रविवार की देर रात बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता सह आकोपुर-बिंदुसार निवासी सतीश तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने सतीश तिवारी को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महादेवा ओपी की टीम ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया।
सोमवार को उनके पैतृक गांव में काफी संख्या में भाजपा नेता सहित स्थानीय लोग पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत सतीश तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी के चचेरा भाई थे। घटना के संबंध में राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार की रात घर से पैशन प्रो बाइक से शहर कुछ सामान खरीदने के लिए सतीश जा रहे थे। इसी दौरान आकोपुर बड़ही टोला मोड़ के समीप गाड़ी के आगे कुत्ता आ गया जिसे बचाने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सतीश तिवारी के सिर में चोट आ गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…