सिवान: सड़क हादसे में सात लोग घायल, दो रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना दरौली थाना क्षेत्र के बौना मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनो की स्तिथि गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दरौली निवासी राहुल कुमार, सुरेंदर कुमार व निकेश राज़ के रूप में हुआ है। घटना के सम्बन्ध में घायलों ने बताया की घर से मैरवा बाइक से जा रहा था उसी दौरान सामने से तेज़ रफ़्तार बाइक ने धक्का मार कर फरार हो गया।

जिसमे दो युवक की स्तिथि गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। दूसरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा पेट्रोल पम्प की है। जहां सब्ज़ी से भरी पिकअप ऑटो में धक्का मार दिया। ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी पहचान गुठनी निवासी आरती कुमारी, सुरभी व नरेश भगत है। तीसरी घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ के समीप तेज़ रफ़्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी पहचान अमित कुमार के रूप में हुआ है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024