सिवान: प्रदेश सरकार पर आरक्षण विरोधी नीति का आरोप लगा भाजपा ने दिया धरना

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को नगर निकाय चुनाव में प्रदेश सरकार पर आरक्षण विरोधी नीति का आरोप लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। वक्ताओं का आरोप था कि सरकार नगर निकाय चुनाव में ससमय उचित निर्धारण नहीं किया, इस कारण उच्च न्यायालय ने आरक्षित सीटों के अनुचित निर्धारण चलते चुनाव स्थगित कर दिया, जिसका खामियाजा नामांकन कर चुके प्रत्याशियों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मैरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि जनसंघ के समय से हमलोग (भाजपाई) समाज के कमजोर पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग, महिलाओं और दलितों के समुचित उत्थान के समर्थक रहे हैं।

उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने में जनसंघ-भाजपा की भूमिका बेहद व्यापक एवं प्रभावशाली रही है। भाजपा को आरक्षण विरोधी कहने वाले लोग देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। धरना प्रदर्शन में मैरवा नगर अध्यक्ष प्रभु गुप्ता, नौतन मंडल अध्यक्ष मंटू सिंह, जीरादेई मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, मैरवा सदर अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री धनंजय पांडेय, कमल क्लब के जिला संयोजक उमेश कुमार सिंह, नौतन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल सिंह, उपाध्यक्ष नितेश सिंह आदि शामिल थे। वहीं बड़हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यकर्तओं ने धरना दिया। अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थगित होना वर्तमान सरकार की नाकामी प्रतीत होता है। इस संबंध में पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि राज्य सरकार को बीसी आरक्षण को सुधार कर नगर निकाय चुनाव की तिथि निर्धारित की जाए, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया, जिसका खामियाजा नगर निकाय लड़ने वाले प्रत्याशियों को भुगतना पड़ा।

मौके पर भाजपा कार्यकर्ता धर्मनाथ सिंह, राजू साह, गौतम, सुनील कुमार चंदेल, बैरिस्टर सिंह पटेल आदि उपस्थित थे। वहीं बसंतपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंजित प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा मांगों का ज्ञापन सीओ सुनील कुमार को सौंपा। मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप कुमार रोज, नन्हें ठाकुर, अमरनाथ शर्मा, सोनू सिंह, नवल किशोर सिंह, मुन्ना कुमार, रामनरेश राय, अशोक साह, उपेंद्र साह आदि उपस्थित थे। हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण बचाओ चुनाव कराओ अभियान के तहत धरना दिया गया। मौके पर भाजपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने बिहार सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि सरकार नगर निकाय चुनाव में ससमय उचित निर्धारण नहीं किया, इस कारण उच्च न्यायालय ने आरक्षित सीटों की अनुचित निर्धारण चलते चुनाव स्थगित कर दिया जिसका सीधा खामियाजा नामांकन कर चुके प्रत्याशियों को भुगतना पड़ रहा है। मौके पर मिथिलेश यादव, विजय चौधरी, संजय ठाकुर, अनिल सिंह, शिवकुमार सिंह, संजीत सिंह, रत्नेश सिंह आदि उपस्थित थे।

हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक की संयुक्त अध्यक्षता में धरना दिया गया। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण ही उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए पिछड़ा वर्ग (अति पिछड़ा) आरक्षण समाप्त कर दिया गया, जिसके कारण अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को भारी नुकसान एवं प्रतिष्ठा का हनन हुआ है। उन्होंने नामांकन में 46 सौ उम्मीदवारों के खर्च हुई राशि भुगतान सरकार से कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ राजेश्वर राम को सौंपा। इस मौके पर रामनाथ सिंह, शैलेश कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, संजीव कुमार सिंह, अंबर हुसैन, देवेंद्र गिरि, महेश यादव आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024