परवेज अख्तर/सिवान: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आदेश के आलोक में एडीआइपी योजनांतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण का निशुल्क वितरण किया जाना है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण काेषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि सहायक उपकरण के वितरण हेतु प्रखंडवार परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि परीक्षण शिविर प्रखंड मुख्यालय में लगाई जाएगी। जानकारी के अनुसार 1 जून को सदर व जीरादेई प्रखंड में, दो जून को पचरुखी व दारौदा, तीन जून को नौतन व मैरवा, चार जून को गुठनी व दरौली, पांच जून को रघुनाथपुर व सिसवन तथा छह जून काे आंदर व हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। बताया कि इस दौरान आवेदन को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…