सिवान: आरपीएफ ने यात्री को सुपुर्द किया सामान

परवेज अख्तर/सिवान: आपरेशन अमानत के तहत शनिवार को आरपीएफ ने एक यात्री का खोया हुआ सामान सिपुर्द किया। मामले में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा से सूचना दी गई कि दो यात्री छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 15707 अप में भीड़ के कारण चढ़ नहीं पाए हैं उनका सामान एस-सात में है। प्राप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल रामकुमार व जगतपाल द्वारा गाड़ी के आगमन पर अटेंड किया गया तो एस-सात कोच में दरवाजे के पास तीन पिट्ठू बैग, एक बड़ा झोला तथा एक गत्ते के झोले में रखा हुआ सामान मिला।

यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने अपना नहीं बताया। उपरोक्त द्वारा सभी सामानों को नीचे उतारा गया तथा पोस्ट पर लाकर रखा गया। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट छपरा को सूचना दी गई कुछ समय के पश्चात यात्री आशुतोष सिंह अपने भाई अनुराग सिंह के साथ पोस्ट पर उपस्थित हुए और अपने सामान की मांग करने पर उन्हीं के समक्ष बैग को खोलकर देखा गया। पिट्टू बैग में एक लैपटाप, एक मोबाइल चार्जर, एक लैपटाप चार्जर, माउस, कीबोर्ड वहीं दूसरे बैग में बर्तन व अन्य झोलो में कंबल आदि तथा गत्ते के पैक में चीनी मिट्टी के शिव की मूर्ति मिली।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024