परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के आदेश पर मंगलवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्णानंद राय के नेतृत्व में सदर प्रखंड के बरहन ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी प्रकार के पंजियों व अभिलेखों यथा रोकड़ पंजी, कैश पंजी आदि की जांच की गई।
साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जांच की गई, जिसमें पंचायत के द्वारा किए गए कार्यों पर संतुष्टि जताई गई। साथ ही तकनीकी सहायक पीर महम्मद, पंचायत सचिव सैशिर, कनीय अभियंता नेसार अली व मुखिया संतोष कुमार के साथ पंचायत अंतर्गत चल रहे विकास की योजनाओं का भी अवलोकन किया। मौके पर कार्यपालक सहायक राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…