सिवान: शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। समीक्षा के दौरान डीपीओ लेखा सह माध्यमिक ने बताया कि प्री-फैब स्ट्रक्चर निर्माण के लिए जिले में 60 विद्यालयों को चिह्नित किया गया था। इसमें से 15 विद्यालयों में कार्य पूरा भी करा लिया गया है। इसपर डीएम ने जल्द से जल्द शेष विद्यालयों में प्री-फैब स्ट्रकचर का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में नियमित रूप से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व आइसीटी लैब का संचालन हो। एकेडमिक सपोर्ट पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने सहायक अभियंताओं को सभी रनिंग स्कीम का अपने स्तर से समीक्षा कर वस्तु स्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया। कहा कि सभी सहायक अभियंताओं के साथ अलग से बैठक की जाएगी, ऐसे में सभी आवश्यक तैयारी कर लेंगे।

विद्यालयों का इफेक्टिव इंस्पेक्शन करने के निर्देश :

डीएम ने विभागीय निर्देशानुसार सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों का इफेक्टिव इंस्पेक्शन करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित रखने की भी बातें कही। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार सहित सहायक अभियंता, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026