जामो: तैया डुमरी में बस चालक की पीटकर हत्या, पुलिस ने किया इन्कार

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र व लकड़ी नबीगंज प्रखंड के तैया डुमरी निवासी एक व्यक्ति की रविवार की देर शाम कुछ लोगों ने डुमरी बाजार में पीटकर हत्या कर दी तथा शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले में रस्सी का फंदा लगा झोपड़ीनुमा घर में लटका दिया। मृतक की पहचान बस चालक सह तैया डुमरी निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्वजनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाने का आरोप अपने पट्टीदारों व बाजार के कुछ लोगों पर लगाया है। वहीं पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिव कुमार बस चालक थे और अक्सर नशे में बाजार के लोगों से गाली गलौज करते थे। रविवार की देर शाम भी वो नशे में लोगों से गाली गलौज कर रहे थे, तभी उनके रवैये से आजिज लोगों ने एकजुट होकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

जब लोगों को लगा कि अब उनकी मौत हो जाएगी, तो वहां से भाग निकले। थोड़ी देर बाद उनका शव एक झोपड़ीनुमा घर में लटका हुआ पाया गया। वहीं मृत शिव कुमार के भांजे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मामा की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी है। इसके बाद वे ननिहाल पहुंचे जहां उनका शव लटका हुआ था। घटना की सूचना थाने को दी गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गले पर काला निशान दिख रहा था। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आवेदन मिल हैं, आवेदन में हत्या का आरोप लगाया गया है । पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रख मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026