सिवान: पंडित दीनदयाल की जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महान विचारक, चिंतक व समाज सुधारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। जानकारी के अनुसार गोरेयाकोठी स्थित भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के गोरेयाकोठी आवास परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसमें गोरेयाकोठी प्रखंड के उत्तरी व दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, विनय कुमार गिरि, उमेश कुमार तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, बबलू सिंह, भिखारी सिंह, प्रशांत कुमार, रंजीत भारती, समेत अन्य मौजूद थे।

वहीं जीरादेई के तितरा गांव स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक, चिंतक व समाज सुधारक थे जो आजीवन राष्ट्रसेवा में लगे रहे। प्राचार्य केके सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पत्रकारिता के पुरोधा थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, धर्मनाथ प्रसाद, डा. प्रेम शर्मा, मनोज कुशवाहा, राजन तिवारी, घनश्याम सिन्हा, जयप्रकाश पटवा, सखी चंद्र साह, रेयाजूल हक आदि उपस्थित थे। वहीं हुसैनगंज प्रखंड के छपियां बूजुर्ग पंचायत स्थित कुशवाहा नगर में शौर्या वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय जनसंघ के अध्यक्ष प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रवादी लेखक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मौके पर उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026