सिवान: स्थानीय उत्पाद व व्यापार के लिए जंक्शन पर लगा प्रदर्शनी स्टाल के प्रति इच्छुक नहीं व्यवसायी

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए रेलवे ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत सिवान जंक्शन पर स्थानीय उत्पाद की प्रदर्शनी-सह-स्टाल लगाया था। लेकिन स्टाल एक माह में ही बंद हो गया। रेलवे द्वारा स्थानीय उत्पाद की प्रदर्शनी सह स्टाल के लिए इच्छुक व्यक्ति को आमंत्रित किया जा रहा है। लेकिन अबतक एक भी व्यक्ति ने अपनी रुचि नहीं दिखाई है। इस कारण स्टाल पूरी तरह से बंद हो गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की पहल पर भारतीय रेलवे ने स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत रेलवे परिसर का उपयोग कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जंक्शन पर स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्पों, हथकरघा सामग्रियों यथा स्थानीय एरिया में प्रचलित उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, हैंडलूम, शोपीस, साड़ियां आदि का प्रदर्शनी-सह-स्टाल 15 दिन के लिए संचालित करने हेतु इच्छुक स्थानीय गैर सरकारी संस्थाओं, कारीगर संघ, स्वयं सहायता समूह आदि आवेदन कर सकते हैं।

स्टाल खुलने के बाद हुआ बंद :

घोषणा के बाद व्यवसायी शशिकांत जसयसवाल ने चीनी-मिट्टी के बर्तन का स्टाल लगाया था। लेकिन कुछ ही दिनों में बंद हो गया। उन्होंने बताया कि बिक्री नहीं होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ गया था। कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी जरूरत का ही सामान लेता है।
–

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026