सिवान: बोर्ड के अध्यक्ष ने मदरसा का किया औचक निरीक्षण, नामांकन कम होने पर जताई नाराजगी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज ने शनिवार को महाराजगंज प्रखंड के सोनबरसा स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया नइमिया का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही मदरसा के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। अध्यक्ष के आने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। निरीक्षण के क्रम में मदरसा में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों द्वारा अनियमितता का मामला सामने आया। अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम थी, साथ ही मदरसा के सभी अभिलेखों की गहन जांच करने पर पाया गया कि स्थानीय बच्चों का नामांकन बहुत ही कम है, जबकि पूर्णिया जिला के बच्चों का नामांकन अधिक है।

स्थानीय बच्चों के कम नामांकन होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि बाेर्ड को जो कुछ भी कागजात उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में बहुत जल्द ही दोनों पक्षों पर नोटिस भेज कर मामले की सुनवाई की जाएगी। उसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी ली। कहा कि प्राचार्य को आदेश दिया गया है कि गांव के लोगों से संपर्क स्थापित कर मदरसा के पोषक क्षेत्र के बच्चों का नामांकन करें व सरकार द्वारा बच्चों के लिए जो भी सुविधा दी जा रही है, उसको धरातल पर उतारने का काम करें।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024