सिवान: व्यवसायी दुकान के अंदर व बाहर लगाये सीसीटीवी कैमरा- डीएम

व्यवसायिक संघ व चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्माण का दिया गया निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में जिला के व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक में उपस्थित व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष व सदस्यों ने जिला प्रशासन से अपनी समस्याओं को साझा किया. व्यवसायियों ने बताया कि नगर थाना, बड़ी मस्जिद, शांति बटवृक्ष, डीएवी मोड एवं आंदर ढ़ाला ओभरब्रीज तक शहर में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. आंद ढाला ओभरब्रीज के पास दोनों तरफ अवैध तरीके से वाहन पार्किंग किये जाने के कारण यातायात की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. जहां डीएम ने डीटीओ व मोटरयान निरीक्षक समस्या निवारण हेतु अपने स्तर से समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

वहीं व्यवसायियों ने शहर के गल्ला मंड़ी में स्थापित हाईमास्ट लाईट को ठीक कराने का भी अनुरोध किया.हसनपुरा प्रखंड के व्यवसायियों ने बताया कि कपड़ा मंडी एवं उसरी बाजार में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. बडहरिया प्रखंड के व्यवसायियों ने बडहरिया में सामुदायिक शौचालय के निर्माण तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की. जहां डीएम ने शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन दिया. वहीं पदाधिकारी द्वय ने सभी व्यवसायियों को निदेश दिया कि अविलंब जिला में सभी प्रकार के व्यवसायों का संघ तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स का निर्माण कर ले. उन्होंने आगामी बैठक चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ करने की बात कही. साथ ही डीएम ने सभी व्यवसायियों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी दुकानों के आगे रात्रि में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करते हुये दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित करें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सहित एसडीपीओ सीवान सदर फिरोज आलम, एसडीपीओ / महाराजगंज राकेश कुमार व विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित दर्जनों व्यवसायी उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026