महाराजगंज: ईंट ले जाने से मना करने पर दबंगों ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों को मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार साह को उसी गांव के कुछ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायल प्रभारी प्रधानाध्यापक ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित किया गया है।प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार साह ने बताया कि वे 27 दिसंबर को अपने विद्यालय में कार्य कर रहे थे तभी गांव के कुछ लोग विद्यालय परिसर में रखे विद्यालय भवन के पुराने ईंट को उठाकर ले जा रहे थे।

इस दौरान मैं उन लोगों को ईंट ले जाने से मना किया तो वे सभी लाठी, डंडा व राड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही उक्त लोगों ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका किरण कुमारी की मोबाइल छीन ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्वजन व आसपास के ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और मुझे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार साह के आवेदन पर प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026