परवेज अख्तर/सिवान: शहर के तरवारा मोड़ स्थित जनसुराज जिला कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंतखाब अहमद ने की। इस दौरान जनसुराज के नीतियों को जन-जन तक पहुचाने के संकल्प को धरातल पर उतारने का आह्वान किया गया। जिला प्रवक्ता डा. शहनवाज ने सरकार द्वारा आरक्षण को 75 प्रतिशत बढ़ाने के फैसले पर कहा कि यह महज़ एक चुनावी स्टंट है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की चौपट व्यवस्था में गांव के गरीब ठीक से पढ़ नहीं रहे हैं, तो उन्हें नौकरियां कैसे मिलेंगी। नौकरियां सृजित नहीं किए जा रहे और ना हीं खाली पदों को भरने की कोशिश ही की जा रही है। ऐसे में आरक्षण का लाभ कहां और कैसे मिल सकेगा। बैठक में जिला प्रवक्ता पुष्पा देवी, जिला सभापति विद्या विनोद प्रसाद, जिला संगठन महासचिव राजीव रंजन पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, नरसिंह चौहान सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…