परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला के आगे स्टेशन-बबुनिया रोड पर बने डिवाइडर से बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी इलाजरत हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची गश्त दल ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से साइड कराई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि पटना से सिवान किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार में पांच लोग सवार होकर स्टेशन रोड की तरफ जा रहे थे। तभी सड़क के बीच डिवाइडर से कार टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार के चालक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं समाचार प्रेषण तक घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…