परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित पोखरा पर गुरुवार की देर शाम एक बदमाश ने अस्पताल रोड पोखरा निवासी राजेश प्रसाद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। घायल राजेश ने बताया कि मोहल्ले में पान की दुकान पर खड़ा था।
तभी राज नामक युवक चाकू लेकर आया और पेट में वार कर दिया। हालांकि जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसने दो तीन बार चाकू से वार कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपित राज स्मैकर है। पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…