परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात ट्रक ने एक कार में टक्कर दी। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां तीन की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया जबकि एक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई निवासी रोहित कुमार उर्फ शालू के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के मछौता निवासी सोहन कुमार, जीरादेई निवासी नीलकमल सिंह एवं पथारदेई निवासी विकास कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मामले में स्वजनों ने बताया कि चारों लोग मारुति पर सवार होकर गुरुवार की रात्रि छपरा अपने किसी संबंधी के घर जा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…