परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के दारोगा हाता से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक चोरी की स्कार्पियों एवं बोलेरो को बरामद कर लिया। चोरी गई गाड़ी गया और पटना के कंकड़बाग की बताई जाती है। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि दारोगा हाता स्थित बंटी शर्मा अपने घर के परिसर में चोरी की स्कार्पियों एवं एक उजला रंग की चोरी की बोलेरो खड़े किए हुए है।
सूचना पर छापेमारी की गई। बंटी शर्मा के घर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल की मदद से दौड़कर पकड़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा। उक्त स्थल से एक स्कार्पियों एवं एक बोलेरो को बरामद किया गया। भागने वाले व्यक्ति के संबंध में लोगों से पूछने पर उसका नाम बंटी शर्मा बताया गया। जांच की गई तो पता चला कि वाहन के चेचिस और इंजन नंबर से छेड़छाड़ की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…