परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकाम हाइवे पर 25 कार्टून शराब के साथ एक कार को पुलिस ने जब्त कि है। जबकि चालक कार से कूदकर फरार हो गया हैं। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि यूपी के तरफ से कार में शराब लाई जा रही है। टीम गठित कर कार्यवाई कि गई। जिसमे सोमवार कि शाम छोटपुर बाजार के समीप टीम तैनात थी। तभी यूपी के तरफ से तेज़ रफ़्तार कार सवार तरवारा के तरफ जा रहा था।
पुलिस को देख गाडी कि स्पीड और बढ़ा दी हालाँकि टीम ने एक किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया। चालक पुलिस को पीछा करते देख कार से कूदकर फरार हो गया। उसी दौरान पुलिस जीप से टक्कर हो गई। जिसमे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कोई भी घायल नहीं हुआ। जब्त कार से 25 कार्टून विदेशी शराब बरामद कि गई है। जो 216 लीटर बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया की शराब तरवारा गांव में जा रहा था। धंधेबाज़ की पहचान हो गई है। कुछ जगहों पर छापेमारी कि गई है। जब्त कार पर डाक्टर का टैग लगा है। सभी बिन्दुओ पर जांच कि जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…