सहलौर: भूमि पर कब्ज़ा करने कि नियत से मारपीट, 40 हज़ार रुपया छिना

परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सहलौर गांव में दो बिगहा 6 कट्ठा भूमि पर कब्ज़ा करने कि नियत से दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपिओ ने घायल युवक के जेब से 40 हज़ार नगद रुपया भी छीन लिया। आनन फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक कि पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव निवासी मनन सिंह के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में घायल ने बताया कि सहलौर गांव में दो बिगहा 6 कट्ठा भूमि है।

सभी भूमि कि बटवारा हो चूका है। अपने भूमि पर बाउंड्री कराने के लिए गांव में गया हुआ था। उसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भूमि पर कब्ज़ा करने की नियत से हमला कर दिया। दस से बारह की संख्या में पहुंचे बदमाश जान से मारने कि धमकी भी दी। एक ने सर पर सरिया से वार कर दिया। जिससे स्तिथि गंभीर हो गई। बेहोशी कि हालत में बदमाशों ने जेब में रखे 40 हज़ार नगद रुपया भी छीन लिया। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल युवक ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026