सिवान: दो दिन विलंब से प्रगणकों के बीच हुआ जनगणना किट का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद कार्यालय व सदर प्रखंड कार्यालय में जाति आधारित जनगणना को लेकर प्रतिनियुक्त प्रगणकों के बीच दो दिन विलंब से किट का वितरण किया गया। हालांकि देरी का कारण जिले में मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में पदाधिकारियों के व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में 354 प्रगणकों व सदर प्रखंड कार्यालय में 396 प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना किट दिया गया। किट में नजरी नक्शा पेपर, भवन, मकान, परिवार से संबंधित पुस्तिका व लाल मार्कर सभी को उपलब्ध कराया गया ताकि नगर परिषद के सभी 45 वार्डों के व सदर प्रखंड अंतर्गत 19 पंचायतों में 238 ब्लाक व 158 उप ब्लाक में जातीय जनगणना का कार्य कराया जा सके। जिले में जातीय जनगणना का कार्य सात जनवरी से शुरू हो गई है।

हालांकि जनगणना को लेकर सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रगणक के रूप में शिक्षक, मनरेगा कर्मी, कृषि समन्वयक, राेजगार सेवक, विकास मित्र, टोला सेवक, कार्यपालक सहायक, तालीमी मरकज, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता व अन्य मौजूद थे। जानकारी के अनुसार जनगणना के पहले चरण में 21 जनवरी तक मकानों की गिनती पूरी कर लेनी है। इस दौरान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद मकानों व भवनों की गणना की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में एक से 31 अप्रैल तक विस्तृत गणना होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026