‘भट्टी’ की तप से सीवान पुलिस को मिलती रही गर्माहट

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले में रविवार को मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के दौरान जिले वासियों को जितनी उत्सुकता अपने सीएम की एक झलक को थी उतनी ही बेचैनी जिला पुलिस के अधिकारियों और जवानों को अपने नए डीजीपी आरएस भट्टी की थी। सीएम का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में लैंड करने के ठीक कुछ देर पहले खाकी वर्दी में सिर पर पगड़ी के साथ जब डीजीपी पहुंचे तो जवानों को ठंड में भी जोश आ गया।पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से 30 मिनट पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी पहुंचे।डीजीपी सड़क मार्ग होते सिवान पहुंचे थे। पुलिस लाइन पहुंच डीजीपी ने हैलीपैड के पास जाकर पदाधिकारी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हैलीपैड के पास ही डीजीपी मुख्यमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा में खड़े रहे। सीएम के आगमन के बाद डीजीपी उनके साथ ही कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

पदाधिकारियों सहित नेताओं ने किया स्वागत

डीजीपी आरएस भट्टी, मंत्री, डीआइजी, कमिश्वर, डीएम अमित कुमार पांडेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ते एवं फूल माला देकर स्वागत किया। इसके बाद सड़क मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल सुपौली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के काफिले में पदाधिकारी सहित पुलिस बल एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित करीब तीन दर्जन से अधिक वाहन शामिल थे। इसको लेकर जगह- जगह पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की तैनाती की गई थी।

शहर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हुई थी बैरिकेडिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर शहर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग की गई थी।

यात्रियों को हुई सबसे अधिक परेशानी

ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। शहर में वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी।

बनाए गए थे तोरण द्वार

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर को काफी सजाया गया था। जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए थे। स्वागत के लिए कई जगहों पर गाजे-बाजे एवं ढोल नगाड़े बजाया जा रहा था।

साभार दैनिक जागरण

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026