परवेज अख्तर/सिवान: जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता को लूटा जा रहा है और केंद्र की सरकार इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। केवल सिलेंडर के ऊपर पिछले नौ सालों में जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया गया है। कहा कि सरकार पूरी तरह से मित्रों के हाथ में खेल रही है और इंडिया के नाम पर मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।
बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डा. एहतेशाम अहमद ने कहा कि पिछले नौ साल में सरकार की योजनाओं के नाम को ही देख लिया जाए तो स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, शाइनिंग इंडिया, जीतेगा इंडिया, खेलो इंडिया, पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया, जैसी अनेकों योजनाएं हैं और नारे हैं। परंतु सरकार अपने संभावित हार से घबराई हुई है। सात सीटों पर हुए उप चुनाव में चार सीटें इंडिया गठबंधन के पक्ष में गई है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश का घोसी चुनाव जिस पर योगी को बड़ा नाज था। वह भी चुनाव हार गई। 2024 में इनकी विदाई तय है। मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, जवाहर राम, मनीर आलम, विकास तिवारी, जमील अहमद, रिजवान समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…