सिवान के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कर घर भेज दिया गया। घायलों की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर निवासी संतोष कुमार, गीता देवी, महाराजगंज निवासी अभिमन्यु सोनी, गोपालगंज जिला के उचकागांव निवासी प्रेम कुमार, विनित कुमार एवं टडवां निवासी एजाज आलम के रूप में हुई।

मिली जानकारी अनुसार संतोष कुमार व गीता बाइक पर सवार होकर मैरवा जा रहे थे। तभी पचरूखी बाइपास रोड में अभिमन्यु की बाइक से टक्कर हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टडवां गांव के समीप की है। जहां बाइक की आमने-सामने की टक्कर में प्रेम, विनित एवं एजाज घायल हो गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026