सिवान: मैट्रिक सेंटअप व 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा की तिथि में किया गया है बदलाव

27 को होने वाली 10वीं की सेंटअप परीक्षा चार दिसंबर को होगी

पांच दिसंबर को होगी 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक सेंटअप परीक्षा व 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा के डेटशीट में बदलाव किया है। 27 नवंबर को होने वाली सेंटअप परीक्षा अब चार दिसबंर को होगी। चार दिसंबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय, उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी व मैथिली विषय की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित होगी व ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत विषय की परीक्षा सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 15 तक ली जाएगी।

वहीं दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय व्यवसायिक ट्रेड के तहत सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकाम, आईटी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 तक ली जाएगी। वहीं दूसरी ओर 11वीं के छात्र-छात्राओं के त्रैमासिक परीक्षा के कार्यक्रम में भी बोर्ड द्वारा बदलाव किया गया है। 27 नवंबर को होने वाली सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा पांच दिसंबर को आयोजित होगी। बताया गया है कि पांच दिसंबर को विज्ञान संकाय के लिए पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में विज्ञान, वाणिज्य व कला की जीव विज्ञान, बिजनेस स्टडीज व भूगोल विषय की परीक्षा ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026