सिवान: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 2531 मतदान केंद्रों पर लगा विशेष शिविर

परवेज अख्तर/सिवान: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2531मतदान केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन भी विशेष शिविर लगाया गया। अभियान के तहत सभी बीएलओ, विकास मित्रों व राजस्व कर्मियों द्वारा निर्धारित बूथों पर नया मतदाता जोड़ने, मतदाता सूची में नाम हटाने व विलोपित करने के लिए प्रपत्र लिया गया। रविवार को विशेष शिविर के दौरान प्राथमिकता के आधार पर एक जनवरी 2024 के आधार पर अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों के नाम जोड़ने व संशोधन आदि के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन से संबंधित दावा एवं आपत्ति 19 दिसंबर तक प्राप्त किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि जनसंख्या के अनुपात में कुल मतदाता (18 से 19 आयु वर्ग) एवं महिला मतदाताओं की संख्या मतदाता सूची में कम है। साथ ही सभी विधानसभा में मतदान केंद्र वार जेंडर रेशियो एवं 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं एवं 80 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का सत्यापन करने, मृत/स्थानांतरित निर्वाचकों के नाम को मतदाता सूची से हटाने का निर्देश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं महाराजगंज, लकड़ी नबीगंज, हसनपुरा, हुसैनगंज, दारौंदा, रघुनाथपुर, आंदर, मैरवा, नौतन सहित सभी प्रखंडों में स्थित मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026