सिवान: कोच डिस्प्ले गलत चलने से मची अफरा-तफरी, एक महिला यात्री घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन पर सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छपरा से मथुरा को जाने वाली 22531 छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का कोच डिस्प्ले गलत चला दिया गया। इस दौरान जब ट्रेन प्लेटफार्म पर आई तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। सभी दो वह तीन नंबर प्लेटफार्म के बीच सामान लेकर इधर उधर भागने लगे। स्थिति ऐसी हो गई थी कि प्लेटफार्म पर भगदड़ होने लगी। इसी बीच एक महिला यात्री गिरकर घायल भी हो गई। उसे आरपीएफ ने उठकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। घायल महिला यात्री की पहचान जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई। महिला यात्री को सिवान से मथुरा जाना था। ट्रेन में सवार होने के दौरान वह गिर कर घायल हो गईं और उसकी ट्रेन भी छूट गई।

जख्मी महिला अपने पति के साथ कोच एस पांच में चढ़ने के लिए कोच डिस्प्ले के अनुसार खड़ी थी लेकिन जब ट्रेन आकर रुकी तब उन्होंने देखा कि कोच डिस्प्ले का नंबर गलत दिखाया जा रहा है। उनका कोच आगे की जगह पीछे की तरफ था ।इधर अन्य यात्री भी काफी परेशानी के बाद किसी तरह अपने अपने कोच में सवार हुए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में एसी बोगी इंजन की तरफ लगी हुई थी जबकि स्लीपर बोगी पीछे की तरफ से थी, लेकिन कुछ डिस्प्ले बोर्ड में एसी बोगी पीछे दिखा दिया गया और स्लीपर बोगी आगे। इस वजह से कोच डिस्प्ले बोर्ड के अनुसार ही यात्री प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे लेकिन जैसे ही ट्रेन आई कोच विपरीत दिशा में लगी हुई थी। ट्रेन आने के बाद अचानक डिस्प्ले को बदला गया। इस वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि इसकी सूचना सीनियर डीसीएम को दे दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026