सिवान: लोक अदालत को ले न्याय मित्रों व न्याय सचिव के साथ प्रधान न्यायाधीश ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में 11 फरवरी को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसी को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार भवन में सोमवार को पंचायतों में कार्यरत सभी न्याय मित्रों एवं न्याय सचिवों के साथ बैठक की। बैठक का मूल उद्देश्य ग्राम कचहरी में लंबित मामलों के निष्पादन करने से जुड़ा हुआ था। प्रधान न्यायाधीश ने उपस्थित न्याय मित्रों एवं न्याय सचिवों से आग्रह किया कि वे अपने यहां लंबित पड़े मामले जो निष्पादन योग्य है उन्हें प्राधिकार कार्यालय को प्रेषित करें ताकि पक्षकारों को यथा समय सूचना देकर अपने स्तर से विवाद को निपटारा करने का प्रयास किया जाए।

वैसे मामले जो सुलह योग्य हों उन्हें भी न्याय मित्र न्याय सचिव विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को सूचीबद्ध कर प्रेषित करें ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर उसका स्थाई समाधान निकाला जा सके। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश के अलावा अपर जिला न्यायाधीश एके सिन्हा, प्राधिकार के सचिव अपर जिला न्यायाधीश एके राय, अवर न्यायाधीश राजीव कुमार द्विवेदी, मुंशीफ प्रथम पूजा कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इंद्राणी किसकु समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026