परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर में सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। साथ ही महिलाओं ने खोइचा भराई की। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
इस दौरान दोनों समुदाय के युवकों ने खूब जयकारे लगाए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा भाइचारे का संदेश दिया तथा गांव स्थित नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर शांति व्यवस्था को ले पुलिस भी गश्त करती रही। वहीं कुछ पूजा दल के नवयुवकों ने मदारपुर एनएच के किनारे स्थित तालाब में विसर्जन किया। मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ अजय कुमार ठाकुर और नबीगंज ओपी पुलिस मुस्तैद थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…