✍️परवेज अख्तर/सीवान:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान आठ जनवरी को सिवान आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। जिला पंचायती राज विभाग पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि समाधान यात्रा के दौरान पचरुखी प्रखंड के सुपौली पंचायत में योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। वहीं जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में स्थित मदरसा के निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा केे क्रम में वे शहर के टाउन हाल में जीविका दीदीयों के साथ संवाद करेंगे। इसको लेकर टाउन हाल का रंगरोगन कराया जा रहा है।
जीविका के डीपीएम राकेश कुमार नीरज ने बताया कि मुख्यमंत्री शराबबंदी के बाद शुरू हुए सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में जीविका दीदीयों से फीडबैक लेंगे कि इसका कितना फायदा लाेगों को मिल रहा है अथवा नहीं। बताया कि जीविकोपार्जन योजना के तहत बकरी पालन, गौ-पालन, चूड़ी-लहठी, परचून दुकान आदि का लाभ गरीब महिलाओं को दिया जा रहा है। इस संदर्भ में सीएम इसपर संवाद कर जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…