सीवान के रामराज्य मोड़: जविप्र दुकानदारों ने ई-पाश मशीन बंद कर किया हड़ताल

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
शहर के रामराज्य मोड़ स्थित प्रधान कार्यालय में जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की। इस दौरान प्रदेश फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया गया और संयुक्त मोर्चा के आह्वान के अनुसार जिले के सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का ई-पाश मशीन बंद रखने और अपनी अधिकार लेने के समर्थन में पटना के गर्दनीबाग में 10 जनवरी को संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छह सूत्री मांगों पर विचार विमर्श किया गया।

दुकानदारों ने पिछले वर्ष का बकाया मार्जिन मनी का भुगतान करने, खाद्यान उठाव के लिए दिसंबर माह की जमा राशि को वापस करने, दुकान पर राशन तौल कर देने, दुकानदारों को मानदेय का भुगतान करने व एनएफएसए की मार्जिन मनी हर माह भुगतान करने की मांग की। बैठक में विनय कुमार, विरेंद्र गिरि, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सोनू कुमार, शमशेर अहमद, मो. दाउद, मो. एकबाल, अर्जुन चौधरी, छबीला चौधरी, विजय शर्मा, नारायण प्रसाद, चंद्रभूषण पांडेय, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024