सिवान: 12 जून तक मनेगा बाल श्रम निषेध माह, चलेगा जागरुकता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: श्रम विभाग द्वारा जिले में 12 जून तक बाल श्रम निषेध माह मनाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्राें में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को बाल श्रम नहीं करने की बात बताते हुए जागरूक किया जाएगा। श्रम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां विभिन्न प्रतिष्ठानों, गैरेज व दुकानदारों को बाल श्रम ना करवाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर धावा दल के द्वारा बाल श्रमिकों को बाल श्रम से विमुक्त करवाकर संचालकों पर संबंधित धारा में मुकदमा दायर किया जा रहा है।

कई सारी योजनाएं की जा रही संचालित :

बाल श्रम उन्मूलन के तहत बाल श्रमिकों को सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसमें लाभुकों को हेल्थ कार्ड एवं पासबुक का वितरण, प्रयोजन योजना, बाल सहायता योजना, परवरिश योजना चाइल्ड लाइन से समन्वय, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मनरेगा कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही है। साथ ही साथ उनके माता-पिता को रोजगार से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से निश्चित ही बाल श्रम की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही बच्चों का बचपन श्रम से दूर होकर विद्यालयों में गुजरेगा और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024