सिवान: अव्यवस्थाओं को ले इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने किया हंगामा, कार्यालय में जड़ा ताला

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर सोमवार को छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक कार्यालय व मुख्य गेट में ताला लगा दिया। इसकी सूचना प्राचार्य सूर्यकांत सिंह ने जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा काे दी। सूचना के बाद सदर बीडीओ विनीत कुमार आक्रोशित छात्रों को समझाने पहुंचे, लेकिन छात्रों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान बीडीओ व आक्रोशित छात्रों में हल्की नोक-झोक भी हुई। बात नहीं बनती देख उन्होंने इसकी जानकारी सदर एसडीओ रामबाबू बैठा को दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ, एसडीपीओ फिरोज आलम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। इसके बाद करीब दो घंटे तक बंद कमरे में वार्ता की गई। वार्ता के दौरान आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांत हुए। आक्रोशित छात्र मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने, लोकल वेंडर अभिनव कुमार द्वारा छात्रों से अमर्यादित व्यवहार करने, प्राचार्य की कार्यप्रणाली ठीक ना होने, एक कमरे में तीन बेड के लिए मात्र एक ही पंखा की व्यवस्था होने आदि का आरोप लगा रहे थे।

छात्राओं ने भी की मेस में बेहतर क्वालिटी का खाना नहीं मिलने की शिकायत :

छात्रों ने बताया कि संस्थान में पुस्तकालय की सुविधा नहीं मिलती है। लाइट कटने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है, इससे परेशानी होती है। खेल संबंधित राशि का प्राचार्य द्वारा औपचारिकता पूर्ण कर गबन कर लिया जाता है। कालेज प्रशासन द्वारा विकास शुल्क लेने के बाद भी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। वहीं इस दौरान अधिकारीद्वय ने छात्राओं से भी उनकी समस्याएं सुनी। छात्राओं द्वारा भी लोकल वेंडर अभिनव कुमार की शिकायत की गई। साथ ही मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं देने आदि की शिकायत की। एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि छात्रों से बातचीत की गई है। इसमें कई महत्वपूर्ण बातें निकलकर सामने आई है। इस संबंध में प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि छात्रों की सुविधाओं काे ध्यान में रखते हुए कार्य करें। वहीं लोकल वेंडर के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। प्राचार्य डा. सूर्यकांत सिंह ने बताया कि कुछ आरोप बेबुनियाद हैं। बिहार अभियंत्रिकी संस्थान के गाइडलाइन के अनुसार प्रशासनिक संचालन किया जा रहा है। मेस इंचार्ज को भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने को कहा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026