परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से बड़ी संख्या में नौनिहाल मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। अस्पतालों में बच्चा मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विगत तीन दिनों में मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित बच्चा रोगियों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। इसमें सर्वाधिक बच्चों के सर्दी, खांसी, बुखार, पेट रोग आदि बीमारियों की चपेट का मामला आ रहे हैं। इसके अलावा शहर के अन्य निजी क्लिनिक व अस्पतालों में चिकित्सकों के पास मरीजों का तांता लगा रहा।
वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव का असर बच्चों पर भी तेजी से हो रहा है। मौसम की चपेट में आने से छोटे-छोटे बच्चे बुखार, खांसी, जान्डिस, डायरिया व अन्य बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। सुबह-शाम पड़ रही गुलाबी ठंड से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा लोगों को गर्म कपड़े पहनने और विशेषकर शाम और सुबह के वक्त कान ढंककर रखने, जूते पहनने, ताजा खाना खाने, तले भुने चीजों व फास्टफूड से परहेज करने व गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…