सीवान: प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
शहर के वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज के खेल परिसर में सोमवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022-23 के तहत प्रखंड स्तरीय दक्ष विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कार्यक्रम का शुभारंभ सदर प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी व बीईओ चंद्रभान सिंह व आंदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र केसरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से चयनित बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाया स्थान :

प्राप्त जानकारी के अनुसार 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग अंडर 14 में वीएमएस की मेधा कुमारी, बासोपाली की पिंकी कुमारी व बालक वर्ग में वीएम उच्च विद्यालय के विशाल कुमार व नथुछाप के इम्तेयाज अहमद, अंडर 17 में बालक वर्ग में विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के सुमित कुमार, डीएवी उच्च विद्यालय के विजय कुमार राम, बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय पचरुखी की आकांक्षा कुमारी, विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय की हर्षिता सिंह, 600 मीटर बालिका वर्ग अंडर 14 में मध्य विद्यालय पचरुखी की सुप्रिया कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासोपाली की अनमोल कुमारी व बालक वर्ग में विशाल कुमार व अरुण कुमार, 100 मीटर दाैड़ बालिका वर्ग अंडर 14 में मध्य विद्यालय पचरुखी की सपना कुमारी, मध्य विद्यालय ओरमा मुकुंद की खुशी खातून, बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नथुछाप केे रंजीत कुमार, विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के आर्यन शेख, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग अंडर 17 में विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय की अदिति सिंह व उच्च विद्यालय पचरुखी की माफी कुमारी तथा बालक वर्ग में वीएम हाईस्कूल केे शुभम कुमार व अमलोरी के प्रेम कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसे जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिए गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026