सीवान: इग्नू में जनवरी सत्र में रजिस्ट्रेशन के लिए 31 तक कर सकेंगे आवेदन

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की समय सीमा 15 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। बता दें कि इग्नू में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण की प्रक्रिया जनवरी में और दूसरे चरण की प्रक्रिया जुलाई में होती है। इग्नू के जनवरी सत्र के रजिस्ट्रेशन फार्म दिसंबर माह में जबकि जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म मई माह में भरे जाते हैं। शहर के डीएवी कालेज में संचालित सेंटर के जिला समन्वयक प्रो. सीबी सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए पिछली परीक्षा का अंक पत्र सहित अन्य संबंधित प्रमाणपत्र, जन्मतिथि से संबंधित कागजात, फोटो, स्कैन सिग्नेचर अनिवार्य है।

नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल नंबर व ईमेल एड्रेस अनिवार्य है। बताया कि केवल एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को ही बीएजी कोर्स में नामांन शुल्क में छूट है। साइबर चार्ज को छोड़कर एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का नामांकन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। सीबी सिंह ने बताया कि नामांकन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी डीएवी पीजी कालेज के हाबी बिल्डिंग में संचालित अध्ययन केंद्र 05172 में कार्य दिवस के दौरान प्राप्त की जा सकती हैै। आवेदक इग्नू के प्रवेश पोर्टल इग्नू डाट एसी डाट इन पर जानकारी ले सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026