सिवान: 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में शहर के वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज में 31वां जिलास्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वागिंद्रनाथ पाठक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला समन्वयक प्रभुनाथ पर्वत व प्राचार्य राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गणित व विज्ञान दोनों ही विषय को अत्यंत रुचिकर बताया। साथ ही इससे डरने या घबराने नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन के बल पर अपने वैज्ञानिक सोच व अभिरुचि के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल करने के साथ ही राष्ट्र को गौरव प्रदान करने वाला बताया।

प्राचार्य ने लर्निंग बाय डूइंग के सिद्धांत को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली के सदस्यों के निर्णय पर सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट का चयन किया गया। इसमें गंडक उच्च विद्यालय तरवारा की कशिश परवीन, प्रैक्टिकल उच्च विद्यालय सिकटिया की अंजली कुमारी, अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय बड़कागांव के बिट्टू तिवारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टेघड़ा के आशीष कुमार, सीबी रमन सेकेंडरी स्कूल अयोध्यापुरी की छात्रा साक्षी कुमारी, धज्जू सिंह उच्च विद्यालय भरथुईगढ़ के मोहम्मद जाफर तथा गंगा बक्स कनेडिया उच्च विद्यालय शाहपुर की छात्रा आयुषी सिंह के प्रोजेक्ट का चयन किया गया। बताया कि इन सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व बाद में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयाें के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024