सिवान: डीआरसीसी कर्मियों का हड़ताल चौथे दिन रहा जारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
डीआरसीसी कर्मियों की पांच सूत्री मांग को लेकर चौथें दिन भी शुक्रवार को हड़ताल जारी रही। सभी कर्मी काम बंद कर डीआरसीसी परिसर में बाहर धरना पर बैठे रहे। धरना पर बैठे सिंगल विंडो आपरेटर व मल्टीपर्पस असिस्टेंट संघ के जिलाध्यक्ष शेखर देव ने बताया की पिछले मार्च माह में हम लोगो ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया था, इसके बाद बिहार विकास मिशन के तत्कालीन महाप्रबंधक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई बिंदुओं पर लिखित समझौता कर पांचवें दिन हड़ताल समाप्त करवाया था। हम लोगो की मांग को दो माह के अंदर पूरा करने की बात कही गई थी, आश्वासन के पांच महीने बाद ही महाप्रबंधक का स्थानांतरण दूसरे विभाग में हो गया।

इसके बाद मांगों को फिर एक बार ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उनको लागिन आइडी व पासवर्ड नहीं मिलने से कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। गौर करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय में अति महत्वाकांक्षी योजना आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम का कार्य होता है। इससे लाखों विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026