सिवान: गांधी मैदान में डिज्नीलैंड के आयोजन को लेकर नागरिकों में रोष

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान गांधी मैदान में डिज्नीलैंड मेला के आयोजकों तथा नगर के नागरिकों के बीच गतिरोध व्याप्त है. कल मेला के आयोजकों ने गांधी मैदान के अंदर ट्रक प्रवेश कराया.जिसका नागरिकों द्वारा प्रबल विरोध किया गया. पुनः कल रात में गांधी मैदान का ताला तोड़कर ट्रक को प्रवेश कराया गया जो आज प्रातः भारी विरोध के बाद आयोजकों ने ट्रक को बाहर निकाला. इस संदर्भ में तीन सितंबर को जिलाधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन दिया गया. जिसमें गांधी मैदान के व्यवसायिक आवंटन को रोकने की मांग की गई.विदित हो कि गांधी मैदान नगर के बीचो बीच में एक सुरक्षित स्थान है. यहां नगर के कोने-कोने से महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे नौजवान घूमने और खेलने आते हैं. डिज्नीलैंड मेला के आयोजकों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर लगभग 60-70 लोगों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के यहां पहुंचा.

लोगों ने अपनी व्यथा अध्यक्ष महोदय को सुनाया.अध्यक्ष ने अविलंब इस समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन को निर्देश दिया कि जनहित में गांधी मैदान का व्यवसायिक आवंटन रद्द किया जाए. भविष्य में भी गांधी मैदान का व्यवसायिक आवंटन न किया जाए, इसको भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.साथ ही साथ उन्होंने सौंदर्यीकरण करने का निर्देश भी दिया.जिसका लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, आलोक कुमार, कुमार राजीव रंजन दिनेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, डॉक्टर जहीरूद्दीन भोला जी, राम कृपाल सिंह, एसएन त्रिवेदी, पवन कुमार, उदय कुमार, डॉक्टर मसूद अहमद, सत्येंद्र सिंह, शंभू नाथ सिंह, सोनी गुप्ता, सुमित भारद्वाज, संजय कुमार शाही, हरे कृष्ण सिंह, नवीन कुमार शर्मा, मुन्ना मिश्रा, संदीप शुक्ला समेत अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026