Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी के नामांकन के दौरान शहाबुद्दीन साहब जिंदाबाद, हेना शहाब जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा सीवान शहर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान सदर से महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी के नामांकन के दौरान शहाबुद्दीन साहब जिंदाबाद, हेना शहाब जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा सीवान। लग रही नारों व आम जनमानस की उमड़ी जनसैलाब से शहर के कुछ हिस्सों में यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहा। इसी बीच कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से पूर्व मंत्री और अवध बिहारी चौधरी ने मंगलवार की दोपहर प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में गरीबों के प्रत्येक दुःख को बांटने का काम किया हूं। तथा लोगों से कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया हूं। हमने अपने कार्यकाल में सीवान को सजाने व सवांरने का काम किया हूं।

उन्होंने कहा कि अगर सीवान की जनता मुझे पुनः मौका दिया तो मैं सीवान में विकास की गंगा बहाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महागठबंधन की हवा बह रही है। उन्होंने सीवान के आठों विधानसभा सीट पर महा गठबंधन के उम्मीदवारों के जीत होने की बात करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से आम जनमानस ऊब चुकी है। संप्रदायिकता की बात करके देश व राज्य पर राज करने वाले नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में जनता सबक सीखला कर दम लेगी। इस मौके पर महागठबंधन के दर्जनों वरीय नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026