सीवान: जाम से जूझता रहा शहर, लोगों को हुई परेशानी

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
शहर में जाम की समस्या विकराल रूप अख्तियार करती जा रही है। आलम यह है कि सर्दी के इस मौसम में अपने गंतव्य तक पहुंचने में लोगों का मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को पूरे दिन शहर में लगे भीषण जाम से लोग हलकान दिखे। स्थिति ऐसी थी कि पैदल यात्रियों को भी सड़क पर चलना दुश्वार हो रहा था। यहीं नहीं जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई थी।

शहर के पटेल चाैक से लेकर जेपी चौक होते हुए बबुनिया मोड़ व सिसवन मोड़ से लेकर स्टेशन रोड़ तक भीषण जाम लगा रहा। वहीं सुदर्शन चौक, डीएवी मोड़, थाना रोड में बेतरतीब जाम लगा रहा। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी कमोबेश यही स्थिति थी। जाम के चलते लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। घंटों देर तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के कारण बाइक, ई-रिक्शा, रिक्शा सहित तमाम वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। वहीं प्रमुख चौक-चौराहे पर तैनात ट्रैफिक जवान भी जाम हटाने के लिए मशक्कत करते दिखे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024