सीवान: सेवानिवृत मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार झा को दी गई भावभीनी विदाई

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
सेवानिवृत्त मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार झा के सम्मान में समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सेवानिवृत्त मुख्यालय डीएसपी को एसपी के अलावा सभी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनको एक कार्यकुशल व व्यवहार कुशल पदाधिकारी बताते हुए उनके साथ बिताए गए दिनों को याद किया। एसपी ने उनकी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके बचे जीवन की कुशलता की कामना की। साथ ही कहा कि भले ही सेवानिवृत्त होकर वे हमारे नजदीक नहीं रहेंगे पर इनसे हमें और हमारे पुलिस विभाग का लगाव समाप्त नहीं होगा। जब भी हमें इनसे अनुभव बांटने की जरूरत पड़ेगी, हम इन्हें जरूर याद करेंगे।

मौके पर विजय कुमार झा ने कहा कि एक पदाधिकारी के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को यथासंभव निभाने की कोशिश की। इसमें उन्हें अपने साथी पदाधिकारियों और कर्मियों का सहयोग मिला। मौके पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, एसडीपीओ अशाेक कुमार आजाद,महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार के अलावा नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित, जीबी नगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव, पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह सहित अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024