सिवान: गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज प्रखंड कई स्थानों एवं कार्यालयों में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थलों की सफाई की गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य हुसैनगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। इसमें डा. गुलाम अहमद, डा. नीतीश कुमार, अखिलेश प्रसाद, कृपाशंकर प्रसाद, ओमकार नाथ पांडेय, मोनी कुमारी आदि उपस्थित थे। वहीं सरेया में प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद ने अपने समर्थकों के साथ गांव में सफाई अभियान चलाया।

वहीं रघुनाथपुर प्रखंड ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जीविका के बीपीएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जीविका दीदियों ने रघुनाथपुर, चकरी एवं टारी बाजार में स्वच्छता रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर चंद्रावती देवी, सीमा देवी, इंद्रवाती देवी, जीएन सोनी, बीके सुभाष राम, रिंकी कुमारी आदि शामिल थीं। वहीं गुठनी के तेनुआ पर मोड़ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर संतोष पांडेय, राजू राम, गोल्डेन पांडेय, मुकेश यादव समेत काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं आंदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमार वैभव के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान आम, अमरूद, कटहल समेत अन्य पेड़ लगाए गए। इस मौके पर वनरक्षक आरती कुमारी, सुदीश कुमार, अरविंद कुमार तिवारी, मुकेश कुमार, जितेंद्र बैठा, नंदकुमार मांझी, अजय कुमार, कृष्णा मांझी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026