परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर में किराए के मकान में रह रहे जिला परिषद के लिपिक राकेश पाठक उर्फ विक्की पाठक की 28 मई को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में शामिल बदमाश दूसरे राज्य के हैं। लिपिक की हत्या पिस्टल का रुपया नहीं देने को लेकर हुई है।
सदर एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि अभी तक के जो बात जांच में सामने आई है उसमें लिपिक ने एक हथियार दूसरे व्यक्ति को दिलवाया था। वह हथियार खराब निकाला, इसपर उक्त व्यक्तियों ने रुपये की मांग शुरू की। लिपिक ने जिस व्यक्ति से हथियार दिलवाया था उसने रुपये देने से इन्कार कर फरार हो गया। रुपये नहीं देने पर उनलोगों ने लिपिक की हत्या कर दी। बताया कि हत्या में शामिल आरोपी दूसरे राज्य के है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…