सिवान: टीबी आरोग्य साथी एप साबित हो रहा मददगार

परवेज अख्तर/सिवान: टीबी से ग्रस्त मरीजों के लिए टीबी आरोग्य साथी एप तैयार करके एक सार्थक पहल की है। एप में वो तमाम जानकारियां मरीज ले रहे हैं, जिसके लिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे। घर बैठे इलाज किस स्तर तक पहुंचा, यह एप से जान सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस एप से टीबी परीक्षण और उपचार विवरण, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंच और इलाज या किसी भी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

इसके अलावा इस एप के माध्यम से टीबी से संबंधित सभी जानकारी, टीबी जांच एवं उपचार की नजदीकी सुविधा, टीबी के खतरे को मापने के लिए स्क्रीनिग टूल, पोषण के संबंध में सहायता और डाक्टर से सलाह भी ली जा सकती है। कोई भी नागरिक इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। टीबी मुक्ति अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। जहां भी रोगी की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत पंजीकृत करवाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद उसे सरकार की योजना अनुसार सहायता व इलाज दी जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026