परवेज अख्तर/सिवान: नगर पुलिस ने चोरी गई बाइक को संयोगवश दो दिनों के भीतर बरामद कर ली है। मामला नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि पुलिस ने की टीम बुधवार की शाम गश्त के लिए क्षेत्र में निकली थी। इस दौरान डीएवी मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक बाइक को देख उसपर संदेह हुआ और उसे रोक लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगाया गया था। शक होने पर चालक से वाइक से संबंधित कागजात की मांग की गयी।
हालांकि चालक इस दौरान चालाकी करता रहा और अंतत: बाइक से जुड़ा कागजात पुलिस के समक्ष पेश करने में नाकाम रहा। लिहाजा बाइक सहित चालक को थाने लाया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि आगू छपरा निवासी साहेब हुसैन का पुत्र अजहरूद्दीन अंसारी है। पिछले दिनों बाइक चोरी उसने ही की है। गौरतलब है कि जब्त बाइक 18 अप्रैल को चोरों ने उड़ा ली थी। चोरी के एक दिन बाद आवेदन मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इधर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 20 अप्रैल को बाइक बरामद कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…